रुडकी, फरवरी 26 -- बदलती जीवनशैली और खान-पान के कारण बढ़ रही हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को सिविल अस्पताल में शिविर लगाया गया। वैलमेड हॉस्पिटल, देहरादून के सहयोग से आयोजित शिविर में सौ से अधिक लोगों ने हृदय जांच कराकर परामर्श लिया। शिविर का नेतृत्व डॉ. रोहित कुमार चौहान ने किया। शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी ईसीजी, ब्लड शुगर और बीपी की मुफ्त जांचें भी की गईं। डॉक्टरों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी सावधानियां बताईं और गंभीर लक्षण दिखने पर विशेषज्ञ से संपर्क करने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...