रुडकी, अप्रैल 23 -- शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। यदि सभी प्रक्रियाएं तय समय पर पूरी हो जाती हैं, तो रुड़की सिविल अस्पताल में बहुप्रतीक्षित क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) का निर्माण कार्य जल्द ही धरातल पर नजर आएगा। गुरुवार को देहरादून से आई कार्यदायी संस्था की तकनीकी टीम के अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में प्रस्तावित स्थल का पुनः निरीक्षण कर नाप-जोख की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान अस्पताल प्रशासन के साथ निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार मंथन भी किया गया। शहर से दिल्ली-देहरादून व दिल्ली-हरिद्वार हाइवे गुजरते हैं। इसके कारण यहां दुर्घटनाओं के अधिक मामले आते हैं। इसके अलावा रुड़की के आसपास 30 किलोमीटर तक के दायरे में कोई भी बड़ा सरकारी अस्पताल न होने के चलते अधिकांश मरीज रुड़की अस्पताल में ही आते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.