देहरादून, मई 2 -- रुड़की। रुड़की के सालियर चौराहे पर देर रात सीमेंट से भरा एक ट्रक पलट गया। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को कोई ज्यादा चोट नहीं आई। ट्रक चालक को मामूली चोटें आई है। उसे सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण आवाजाही प्रभावित रही। क्रेन बुलाकर ट्रक को सीधा कर सड़क से हटाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...