देहरादून, मार्च 27 -- रुड़की। रुड़की के लिब्बरहेड़ी क्षेत्र में देर रात उत्तम शुगर मिल के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार पीछे से खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ने खुद को ज्वालापुर के सराय क्षेत्र का निवासी बताया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...