रुडकी, मार्च 13 -- लंढौरा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। शुक्रवार को एक बार फिर रुड़की-लक्सर मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक लगे भीषण जाम ने यात्रियों और स्थानीय निवासियों के पसीने छुड़ा दिए। नगला इमरती से लेकर थिथौला तक लगभग पांच किलोमीटर की लंबाई में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे न केवल मुख्य मार्ग बल्कि मंगलौर और जौरासी मार्ग भी पूरी तरह पैक हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...