रुड़की रोडवेज के चार चालक छुट्टी पर जाने से बेडे में खड़ी रहीं कई बसें
रुडकी, मई 26 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की रोडवेज बस अड्डा इन दिनों चालकों की भारी कमी से जूझ रहा है। पहले से ही स्टाफ की कमी का सामना कर रहे रोडवेज को मंगलवार को उस समय और बड़ी परेशानी उठानी पड़ी, जब चार चालक अचानक अवकाश पर चले गए। इसके चलते कई बसों का संचालन प्रभावित हुआ और करीब आठ बसें पूरे दिन बेड़े में ही खड़ी रहीं। रुड़की रोडवेज डिपो में लंबे समय से चालकों की कमी बनी हुई है। वर्तमान में बसों की संख्या के मुकाबले करीब नौ चालकों की कमी बताई जा रही है। मंगलवार को स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब चार चालक आवश्यक कारणों से अवकाश पर चले गए। अधिकारियों के अनुसार सभी चालकों की परिस्थितियां गंभीर थीं, जिसके चलते उन्हें छुट्टी देना जरूरी हो गया, लेकिन अचानक हुई इस कमी के कारण अतिरिक्त चार से पांच बसों का संचालन भी बाधित हो गया। सबसे ज्यादा असर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.