देहरादून, जून 25 -- रुड़की। भगवानपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी भगवानपुर और प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। बुधवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने ग्राम सिकरोड़ा स्थित बड़ी मस्जिद धोबियों वाली गली से एक 40 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपिता के खिलाफ कोतवाली भगवानपुर में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...