रुडकी, अप्रैल 22 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान ने जनजीवन प्रभावित किया। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले और बाजारों में भी सामान्य से कम भीड़ देखी गई। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 63 प्रतिशत रही, जो शाम तक घटकर 22 प्रतिशत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिशा से चल रही हवाएं तापमान में बढ़ोतरी का कारण बन रही हैं। बीते 24 घंटे में वर्षा दर्ज नहीं की गई, जिससे आने वाले दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.