रुड़की में 38 डिग्री तापमान में लोग बेहाल
रुडकी, जून 7 -- रुड़की, संवाददाता। जून के शुरुआती दिनों में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। सुबह से निकली चिलचिलाती धूप ने दोपहर तक विकराल रूप ले लिया, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम रौनक देखने को मिली। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि महज दो दिन पहले यह तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस था। यानी केवल 48 घंटे के भीतर पारे में 5.5 डिग्री की उछाल दर्ज की गई, जिसने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.