रुड़की में 37.5 डिग्री पहुंचा पारा, लोग रहे बेहाल
रुडकी, जून 3 -- रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को गर्मी ने लोगों को फिर परेशान किया। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आईआईटी रुड़की की कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 63 प्रतिशत और शाम के समय 46 प्रतिशत दर्ज की गई। आर्द्रता अधिक रहने के कारण लोगों को गर्मी के साथ उमस का भी एहसास हुआ। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में अपेक्षाकृत कम भीड़ दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलती रही। बीते 24 घंटों के दौरान क्षेत्र में बारिश दर्ज नहीं की गई। बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के समय लोगों ने घरों में रहना ही बेहतर समझा। चिकित्सकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.