रुड़की में 24 घंटे में नाबालिग के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, जून 28 -- रुड़की। पिरान कलियर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। एक व्यक्ति ने 27 जून को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को नितिन उर्फ रामकुमार निवासी सोहलपुर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से रविवार को माजरी चौक, इमलीखेड़ा क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को विवाह का झांसा देकर ले जाने की बात स्वीकार की। मामले में पोक्सो की धारा भी बढ़ाई गई है। पुलिस ने बरामद नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर संरक्षण में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.