रुड़की में हॉस्टल मालिक पर बिना कारण हॉस्टल से निकालने का आरोप
देहरादून, मार्च 22 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में बने एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा ने हॉस्टल मालिक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हॉस्टल मालिक ने उसके कमरे का ताला लगाकर उसे बाहर निकाल दिया। आरोप लगाया कि हॉस्टल मलिक उसका कमरे में रखा सामान भी वापस नहीं कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हॉस्टल मालिक से पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.