रुडकी, अप्रैल 9 -- नगर निगम रुड़की क्षेत्र में स्वजनगणना अभियान शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर नगर निगम और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को आईआईटी रुड़की में अभियान से जुड़े कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया, ताकि जनगणना प्रक्रिया सुचारु और सटीक तरीके से संपन्न हो सके। अभियान के पहले चरण में 24 अप्रैल तक नागरिक स्वयं जनगणना पोर्टल पर अपने परिवार से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद दूसरे चरण में 25 अप्रैल से 24 मई तक भवन गणना का कार्य किया जाएगा, जिसमें नगर क्षेत्र के प्रत्येक मकान और परिवार से जुड़ी विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। इस सर्वे के तहत मकान की स्थिति, परिवार प्रमुख का विवरण, सदस्यों की संख्या, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं, संपत्ति, वाहन, खान-पान और संचार माध्यमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.