देहरादून, जून 6 -- रुड़की। वार्ड नंबर 33 सोत मोहल्ला में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे विद्युत विभाग की टीम को लोगों ने घेर लिया। लोगों का कहना है कि पहले शहर के एक नंबर से 32 तक वार्डो में स्मार्ट मीटर लगाए जाएं, फिर इस वार्ड में शुरुआत की जाए। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि वह किसी कीमत पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। वहीं बिजली विभाग मीटर लगाने पर अड़ा है। फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति है और पुलिस बल भी मौजूद है। यह भी पढ़ें- रुड़की में स्मार्ट मीटर लगाने आई टीम को लोगों ने घेरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...