रुड़की में स्टोन क्रशर की चपेट में आने से युवक की मौत
देहरादून, जून 11 -- रुड़की। बुग्गावाला थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक स्टोन क्रशर पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से गांव बुधवाशहीद निवासी पंकज पाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.