देहरादून, मार्च 15 -- रुड़की। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे से शुरू हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...