रुडकी, जनवरी 31 -- शहर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। कोहरे के कारण हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन हेडलाइट जलाकर चलते दिखे। सुबह की सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...