रुडकी, मार्च 22 -- बिजली की लाइनों की मरम्मत के चलते रविवार को बिजलीघर नंबर छह से जुड़े इलाकों में दिनभर बिजली गुल रही। बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली गुल रहने से लोगों का रविवार का मजा भी किरकिरा हुआ। रविवार को ऊर्जा निगम ने बिजलीघर नंबर छह से जुड़े वर्कशॉप, नगर निगम, विशाल मेगा वाट, हरिद्वार रोड, प्रेम मंदिर रोड, रुड़की टाकिज, सिविल लाइंस, बस स्टेंड, एसडीएम चौक आदि इलाकों में बिजली की मरम्मत के लिए शटडाउन लिया। यह शटडाउन सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम करीब पांच बजे तक चला। इसी बीच निगम ने कई जगह एबीसी लाइन भी डाली। इस दौरान करीब आठ घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। आठ घंटे के पावर कट के चलते लोग अपने दिनभर की दिनचर्या के काम नहीं कर पाए। वहीं दूसरी ओर बिजली गुल रहने से पानी सप्लाई में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.