रुड़की में सड़क पर बिगड़ी युवक की तबीयत, मौत
देहरादून, जून 11 -- रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सड़क पर चलते समय एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह नीचे गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मृतक की पहचान भंगेड़ी गांव निवासी 35 वर्षीय धर्मवीर के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति रुकना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.