देहरादून, मार्च 24 -- रुड़की। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन, हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री प्रदीप बत्रा से शिष्टाचार भेंट की। जिलाध्यक्ष अश्विनी चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला मंत्री हेमेन्द्र चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...