रुड़की में शादी की खरीदारी करने गए तीन युवक सड़क हादसे में घायल
देहरादून, अप्रैल 30 -- रुड़की। शादी के लिए कपड़े खरीदने जा रहे बाइक सवार तीन युवक गुरुवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लंढौरा-नगला मार्ग पर उस समय हुआ, जब उनकी बाइक एक चौपहिया वाहन की चपेट में आ गई। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर दो लोगों की मौत, तीन घायलघायलों की पहचान सेठपुर गांव निवासी सावंत, अंकित और पीरपुरा गांव निवासी शिवम अपने रिश्तेदार के यहां होने वाली शादी के लिए कपड़े खरीदने रुड़की आ रहे थे। शाम को बारात जानी थी, जिसके चलते तीनों युवक खरीदारी के लिए निकले। इसी दौरान लंढौरा-नगला मार्ग पर उनकी बाइक अचानक एक चौपहिया वाहन से टकरा गई, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना का विवरण घटना की सूचना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.