रुड़की में शहीद दुर्गामल की जयंती पर गोरखा समाज ने किया नमन
देहरादून, अगस्त 25 -- रुड़की। शहीद दुर्गामल की जयंती के अवसर पर गोरखा समाज कल्याण समिति की ओर से गणेशपुर स्थित शहीद दुर्गामल पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने शहीद दुर्गामल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शहीद दुर्गामल ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका साहस, त्याग और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। गोरखा समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने शहीद दुर्गामल के आदर्शों और देश के लिए दिए गए उनके बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.