देहरादून, अप्रैल 30 -- रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी 33 वर्षीय विवाहिता नसरीन की बुधवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। विवाहिता को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। बताया गया है कि विवाहिता ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मायके पक्ष के लोग विवाहिता के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। विवाहिता के 6 बच्चे हैं। यह भी पढ़ें- विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...