रुड़की में रुड़की-दल्लावाला नई बस सेवा का शुभारंभ, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा दिखाई हरी झंडी
देहरादून, जून 3 -- रुड़की। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए बुधवार को रुड़की-लक्सर-दल्लावाला मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई बस सेवा शुरू होने से रुड़की, लक्सर और दल्लावाला क्षेत्र के यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा छात्र-छात्राओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को सुरक्षित, सुगम और किफायती परिवहन व्यवस्था का लाभ मिलेगा, वहीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क भी और अधिक मजबूत होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.