देहरादून, जुलाई 29 -- रुड़की। राशन कार्ड बनाने, राशन वितरण में आ रही दिक्कतों तथा खाद्य आपूर्ति व्यवस्था की विभिन्न समस्याओं को लेकर महानगर कांग्रेस ने बुधवार को रुड़की तहसील स्थित खाद्य आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने विभाग पर आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया और शीघ्र समाधान की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि लंबे समय से लोग नए राशन कार्ड बनवाने और अन्य कार्यों के लिए घंटों कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं। कभी वेबसाइट नहीं चलने का हवाला दिया जाता है तो कभी अन्य बहाने बनाकर लोगों को वापस भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था तक नहीं है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उ...