रुड़की में रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया
देहरादून, जून 12 -- रुड़की। द नेशनल हेल्पिंग हैंड संस्था की ओर से शुक्रवार को गांव बिझोली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नौशाद हाशमी के सहयोग से आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर के दौरान करीब 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। आयोजकों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है। शिविर में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। संस्था ने रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.