देहरादून, अप्रैल 28 -- रुड़की। गंगनगर कोतवाली क्षेत्र की स्थित एक कालोनी निवासी एक युवती ने कॉलोनी के एक युवक पर उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि युवक आईडी पर अश्लील पोस्ट और वीडियो जारी कर उसे बदनाम कर रहा है। युवती ने पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...