रुड़की में युवती के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज
देहरादून, जून 25 -- रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बुधवार शाम युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर एक युवक पर बहला-फुसलाकर बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। परिजनों ने आशंका जताई कि आरोपी उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी कर सकता है। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.