देहरादून, अप्रैल 24 -- रुड़की। झबरेड़ा क्षेत्र के सुनहटी गांव में एक युवक को बंधक बनाकर पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। वायरल वीडियो में युवक को पेड़ से बांधकर कुछ लोगों द्वारा मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार की है, जबकि इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। ग्रामीणों के अनुसार, युवक पर सरसों की बोरी चोरी करने का आरोप है, जिसके चलते उसे पकड़कर इस तरह की सजा दी गई। हालांकि, इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग कानून हाथ में लेने पर सवाल उठा रहे हैं। मामले में कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.