रुड़की में मात्र 20 रुपये घूस लेते पीआरडी जवान रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून, जून 19 -- रुड़की। विजिलेंस की टीम ने रुड़की तहसील में शुक्रवार दोपहर के समय एक पीआरडी जवान को मात्र 20 रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पीआरडी जवान का नाम संदीप है। टीम अभी मौके पर है अन्य जानकारियां जुटा आ रही है। छापेमारी के दौरान यहां के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिस कमरा से विजिलेंस की टीम ने पीआरडी जवान को पकड़ा है वहां कुछ और कर्मचारी मौजूद थे जिन्होंने दरवाजा जबरदस्ती खोलकर उसे तथा स्वयं भागने का प्रयास किया। मौके पर एक अधिवक्ता द्वारा इसकी वीडियो भी बनाई जा रही थी। जिसका कुछ कर्मचारियों ने बाद में विरोध किया। नोकझोंक भी हुई। टीम पीआरडी जवान से बंद कमरे में फिलहाल पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.