रुड़की, सितम्बर 17 -- रुड़की में मां और छह साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इनमें से चार दोषियों पर दो-दो लाख और पांचवें पर डेढ़ लाख रुपये अर्थदंड लगाया है। पीड़ित पक्ष को चार साल बाद इंसाफ मिला है। सभी दोषी किसान संगठन से जुड़े थे। वारदात के दिन पहले उन्होंने शराब पी और फिर कार में मां-बेटी से दरिंदगी कर उन्हें रास्ते में फेंक दिया था। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को 24 जून 2022 की रात सूचना मिली कि कलियर क्षेत्र निवासी मां-बेटी के साथ कार सवार युवकों ने दुष्कर्म किया है। जांच के दौरान पता चला कि बाइक से कलियर छोड़ने के बहाने एक व्यक्ति महिला और उसकी छह साल की बेटी को सोलानी पार्क ले गया था। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। इस दौरान वहां पर कार से चार लोग ...