देहरादून, जून 23 -- रुड़की। एक महिला ने गांव के ही दो भाइयों पर घर में घुसकर अभद्रता, मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि बचाव में आई बहन के साथ भी मारपीट कर दी जिसमें उसका एक दांत टूट गया। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हल्लू माजरा निवासी जमीला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम वह अपने घर पर मौजूद थी, तभी गांव निवासी दो भाई उसके घर आए और अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसे घर से खींचकर सड़क पर लाया गया और वहां भी पीटा गया। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी सास और छोटी बहन के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें उसकी छोटी बहन का दांत टूट गया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...