रुडकी, मार्च 26 -- रुड़की, संवाददाता । नगर में बढ़ते सड़क हादसों और यातायात अव्यवस्था के विरोध में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड ने यातायात पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर ठोस कार्रवाई की मांग की है। मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस उपाधीक्षक यातायात हरिद्वार और इंस्पेक्टर यातायात रुड़की को ज्ञापन देते हुए कहा कि शहर में अनियंत्रित भारी वाहनों की आवाजाही, बेलगाम ई-रिक्शा संचालन और अतिक्रमण के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। व्यापार मंडल ने बताया कि बीते दिन बीएसएम तिराहा से नेहरू स्टेडियम मार्ग पर चंद्रपुरी में हुए हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे शहर में भय का माहौल है। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे प्रशासन की लापरवाही का परिणाम बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.