रुडकी, फरवरी 18 -- पिछले कई दिनों से खिल रही चटक धूप और गर्मी के अहसास के बाद बुधवार को रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही दोपहर बाद तेज हवाएं चलने लगी। पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज धूप निकल रही थी। इससे लोगों ने गर्म कपड़े कम करना शुरू कर दिए थे। लेकिन बुधवार सुबह से ही सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए और पूरे दिन आसमान बादलों से घिरा रहा। ठंडी हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। इससे लोग फिर से गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.