देहरादून, सितम्बर 1 -- रुड़की। बिजली संबंधी शिकायत और समस्याओं को लेकर उत्तराखंड किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंचे किसानों ने स्पष्ट किया की मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि उत्तराखंड किसान मोर्चा का बिजली और गन्ना भुगतान संबंधी शिकायत और समस्याओं को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर कई दिन से धरना चल रहा है। इसी धरना स्थल से रैली के रूप में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र होकर ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने अपनी समस्याओं को ऊर्जा निगम के अधिकारियों के सामने रखा। यह भी पढ़ें- मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र होगा आंदोलन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...