रुडकी, मार्च 15 -- रविवार अल सुबह हुई बारिश ने रुड़की के मौसम को सुहाना बना दिया। पिछले कई दिनों से तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच हुई इस बारिश से लोगों को राहत मिली। सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई बारिश ने वातावरण को ठंडक से भर दिया। बारिश के बाद तापमान में भी करीब पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान 31.40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं रविवार को यह गिरकर करीब 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। सुबह हुई बारिश के बाद शहर का मौसम काफी खुशनुमा हो गया। सोलानीपुरम, गणेशपुर, कृष्णा नगर, रामनगर और ब्रह्मपुर जैसे इलाकों में लोग सुबह की सैर का आनंद लेते नजर आए। ठंडी हवाओं और बादलों के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अचानक बढ़ी गर्मी के कारण परेशानी हो रही थी, लेकिन रविवा...