देहरादून, अप्रैल 3 -- रुड़की। गुरुवार को कड़क धूप के बाद शुक्रवार सुबह से मौसम ने फिर करवट ले ली है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है। अचानक बदले मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय खेतों में खड़ी फसल तैयार अवस्था में है, ऐसे में बारिश होने पर फसल को नुकसान पहुंच सकता है। किसान मौसम पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी में जुटे हैं। लगातार बदलते मौसम ने कृषि कार्यों पर भी असर डालना शुरू कर दिया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...