रुडकी, मई 3 -- रुड़की, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। सिविल अस्पताल रुड़की में इन दिनों बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जिससे अस्पताल पर दबाव बढ़ गया है। अस्पताल के वार्ड भी मरीजों से भरे हुए हैं। भर्ती मरीजों में बुखार के साथ कमजोरी, बदन दर्द और थकान जैसे लक्षण आम तौर पर देखे जा रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि कई मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि जांच के बाद अधिकांश मरीजों की डेंगू रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है।
चिकित्सकों की राय चिकित्सकों के अनुसार, इन दिनों कई मरीजों में बुखार के साथ प्लेटलेट्स में गिरावट भी देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.