रुडकी, मार्च 9 -- रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी का असर अब तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है और कई लोग जरूरी काम के अलावा दोपहर में घरों से निकलने से बच रहे हैं। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4.8 डिग्री ज्यादा रहा। तापमान में अचानक आई इस बढ़ोतरी के कारण दिन के समय गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...