रुड़की में बच्चों के बीच पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट, दी प्रेरणादायक सीख
देहरादून, मई 12 -- रुड़की। रुड़की तहसील परिसर में बच्चों के लिए संचालित निशुल्क कंप्यूटर लैब में मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट पहुंचे। व्यस्त प्रशासनिक कार्यों के बीच समय निकालकर उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें शिक्षा, अनुशासन व तकनीक के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा के जरिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भी उत्साह के साथ उनसे सवाल पूछे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि आधुनिक समय में कंप्यूटर ज्ञान बेहद जरूरी है और इससे बच्चों का भविष्य बेहतर बन सकता है। उनके बीच पहुंचने से बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.