रुड़की में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल, आसमान से बरसी आग
रुडकी, मई 21 -- रुड़की, संवाददाता। शहर और आसपास के क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी आसमान से आग बरसती रही और तेज गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग गंगनहर घाटों और आसफनगर रजवाहे पर पहुंचकर पानी में नहाते नजर आए। यह भी पढ़ें- त्रिवेणी घाट पर स्नान के लिए लगी भीड़ यह भी पढ़ें- आसपास से बरस रही आग, सूख रहा धरती का हलक यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 2 दिन हीट स्ट्रोक, देहरादून-नैनीताल समेत 5 शहरों में IMD का अलर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.