देहरादून, जून 10 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों के चेहरे पर खुशी लौटा दी। बुधवार को कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने करीब 20 लोगों को उनके मोबाइल फोन वापस सौंपे। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की तकनीकी टीम लगातार गुम हुए मोबाइलों की तलाश में जुटी हुई है। अभियान के तहत बरामद किए गए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य गुम मोबाइलों की भी तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें बरामद कर उनके स्वामियों को वापस किया जाएगा। मोबाइल मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। यह भी पढ़ें- रुड़की में पुलिस ने 20 लोगों को लौटाए खोए हुए मोबाइल फोन यह भी पढ़ें- ऑपरेशन मुस्कान: 106 लोगों को लौटाया 35 लाख का मोबाइल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...