रुडकी, अप्रैल 26 -- रुड़की, संवाददाता। रविवार को भीषण गर्मी ने लगातार दूसरे दिन लोगों को परेशान किया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिनभर तापमान का असर स्पष्ट रूप से महसूस किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही और अधिकांश लोग घरों के भीतर ही रहे। शनिवार की तरह ही रविवार को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे अप्रैल में ही सामान्य से अधिक गर्मी का अनुभव हो रहा है। गर्मी और लू के कारण बाजारों में भीड़ कम रही और लोग केवल जरूरी कार्यों के लिए ही बाहर निकले। इसका प्रभाव खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों पर अधिक देखा गया। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, सबसे गर्म रहा रविवार सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. मिश्रा के अनुसार वर्तमान में हीट वेव जैसी स्थिति बन रही है, इसलिए सावध...