रुड़की में नीट परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
देहरादून, जून 21 -- रुड़की। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा रविवार को जिलेभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। हरिद्वार जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से रुड़की देहात क्षेत्र के आठ केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर परिधि को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है, जहां अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। केंद्रों के बाहर अभिभावकों और अन्य लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों की वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.