रुड़की में नालों की सफाई में बाधा बने पक्के रैंप
रुडकी, मई 25 -- बरसात के मौसम को देखते हुए नगर निगम रुड़की की ओर से शहर के छोटे-बड़े नालों की सफाई युद्ध स्तर पर कराई जा रही है। निगम की नाला गैंग विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नालों से सिल्ट और गंदगी निकालने का कार्य कर रही है, लेकिन सफाई अभियान के दौरान पक्के अतिक्रमण बड़ी समस्या बनकर सामने आ रहे हैं। सफाई कर्मियों का कहना है कि कई दुकानदारों और भवन स्वामियों ने नालों के ऊपर पक्के रैंप और निर्माण कर रखे हैं। कुछ स्थानों पर नालों को पूरी तरह ढक दिया गया है, जिससे कर्मचारियों को सफाई करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नालों से सिल्ट निकालने के लिए कर्मचारियों को अंदर उतरकर सफाई करनी पड़ रही है।नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से बचने के लिए समय रहते नालों की सफाई कराई जा रही है। यदि नालों में जमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.