देहरादून, मार्च 18 -- रुड़की। कोतवाली पुलिस ने 'ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025' के तहत कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने पीर बाबा नहर पटरी के पास से मोहम्मद सुहेल निवासी मुरादाबाद को दबोचा, जिसके कब्जे से 100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी सिरप को बिक्री के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अवैध नशे के कारोबार पर सख्ती जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...