देहरादून, मार्च 16 -- रुड़की। देर रात शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। पहली घटना प्रभूलाल बाग गणेशपुर में हुई जहां यशोदा देवी के घर में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया और उसे फैलने से रोक दिया। आग में घरेलू सामान और कुछ नकदी जलने की जानकारी मिली है, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। दूसरी घटना रात 11:40 बजे बेलड़ा स्थित राइटर्स गर्ल्स पीजी कॉलेज के पास हुई, जहां विद्युत लाइन में फाल्ट के कारण शॉर्ट सर्किट से वायरिंग जल गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.