रुड़की में दो करोड़ की 980 ग्राम हेरोइन बरामद, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 7 -- रुड़की। हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से करीब दो करोड़ रुपये कीमत की 980 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने पंजाब के तरणतारण निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान गंगनहर पुलिस ने लाठरदेवा अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध कार की जांच की। कार में बैठे युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से पन्नी में छिपाकर रखी गई 980 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह (38) निवासी ग्राम नारली, थाना खालड़ा, जिला तरणतारण (पंजाब) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाब से हेरोइन लाकर रुड़की में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.