रुड़की में देर रात शनि मंदिर के पास झाड़ियों में लगी आग
देहरादून, मई 27 -- रुड़की। रुड़की के शेरपुर क्षेत्र में रुड़की पब्लिक स्कूल और सिद्धपीठ शनि देव मंदिर के पास मंगलवार की देर रात झाड़ियों व पेड़ों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर स्टेशन रुड़की की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने हाईप्रेशर वाहन और होजरील के जरिए पंपिंग कर आग पर काबू पाया और उसे पूरी तरह बुझा दिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना कंट्रोल रूम को भी दी गई। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में धधकते जंगलों के बीच भाजपा सरकार का ऐलान, आग बुझाने वाले को 1 लाख इनाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.