देहरादून, जून 17 -- रुड़की। शताब्दी द्वार से रुड़की बस अड्डे तक लगी फैंसी स्ट्रीट लाइटें दिन के समय भी जलती नजर आ रही हैं, जिससे सरकारी धन और बिजली की बर्बादी को लेकर लोगों में नाराजगी है। इस मार्ग पर करीब 25 से अधिक फैंसी स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं, लेकिन तकनीकी खामी या रखरखाव में लापरवाही के कारण ये दिन में भी लगातार जल रही हैं। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि एक ओर गर्मी के मौसम में रात के समय बिजली कटौती से लोग परेशान रहते हैं, वहीं दूसरी ओर दिन में स्ट्रीट लाइटों का जलना जिम्मेदार विभागों की लापरवाही को दर्शाता है। उनका कहना है कि बुजुर्गों, बच्चों और आम उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ता है, जबकि सार्वजनिक बिजली का इस तरह दुरुपयोग हो रहा है। यह भी पढ़ें- रुड़की में दिन में जल रहीं स्ट्रीट लाइटें, बिजली क...